फोटो28सहावर में ओटीएस शिविर में बिल जमा करते लोग।संवाद
कासगंज। विद्युत बिल राहत योजना के दूसरे चरण में 25,707 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में 19.40 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किया। वहीं विद्युत चोरी के 809 मामले निस्तारित किए गए। इसमें 2.34 करोड़ रुपये राजस्व जमा कराया गयाजिले में बकाया बिल जमा करने के लिए विद्युत बिल राहत योजना चल रही है। इसके दूसरे चरण में बकाया बिल जमा करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। इस योजना में 1 दिसंबर से 30 जनवरी तक 25,707 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। उन्होंने ओटीएस में पंजीकरण कराकर 19.40 करोड़ रुपये बकाया बिल के रूप में जमा किया। विद्युत चोरी के 809 मामलों का निस्तारण किया गया है। इनमें 2.34 करोड़ रुपये राजस्व जमा कराया गया। बकाया बिल जमा करने के लिए शिविर में काफी भीड़ रही।