फोटो25कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक के परिजन ।संवाद
कासगंज। सोरोंजी में मानपुर नगरिया के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। बाइक सवार युवक सोरोंजी से दोस्त से मिलने के बाद गांव कोलियाई जनपद बदायूं लौट रहे थे।
जिला बदायूं थाना मुजरिया के गांव कोलियाई निवासी बागेश उर्फ भूरे (31) पुत्र कप्तान सिंह शुक्रवार की दोपहर गांव के रिंकू (40) पुत्र वीरपाल और नन्ने पुत्र रम्मू के साथ बाइक पर सवार होकर सोरोंजी दोस्त से मिलने के लिए आए थे। बागेश के भाई कुलदीप ने बताया कि सोरोंजी से घर लौटते समय मानपुर नगरिया के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बागेश और रिंकू घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां उसे उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने बागेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं रिंकू की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। सोरोंजी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।