कासगंज। अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बुधवार को वार्ड नंबर 25 और वार्ड नंबर 2 का निरीक्षण किया। दोनों वार्ड में एक-एक कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर दोनों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर से मिलान किया। संबंधित सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से अपने क्षेत्र में सफाई करने और व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
शहर के धार्मिक स्थलों और चामुंडा मंदिर के आसपास विशेष सफाई कराने के लिए भी कहा गया है। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संवाद