फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पितृपक्ष के 12वें दिन श्रद्धालुओं ने किया विधि-विधान से तर्पण

विज्ञापन
फोटो 17- बालाजी वाले घाट पर तर्पण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। पितृपक्ष के 12वें दिन तीर्थनगरी सोरों के प्रमुख स्थल हरि की पाैड़ी पर अपने पितरों का तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बालाजी वाले घाट पर हाथरस (मेंडू) के आचार्य पंडित गणेश चंद्र वशिष्ठ ने यजमानों के नाम और गोत्र का संकल्प लेकर उनके पितरों के निमित्त पूरी विधि-विधान के साथ तर्पण संपन्न कराया।
विज्ञापन


इस दौरान यजमानों ने अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ जल अर्पित किया तथा पितरों की शांति और मोक्ष की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के गूंजते स्वरों से पूरे घाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। वहीं, आचार्य पंडित शशिधर द्विवेदी ने भी श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चारण के बीच जलदान एवं तर्पण कराया। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष के इन दिनों में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु हरि की पैड़ी पहुंचकर जलदान, तर्पण और पिंडदान जैसे अनुष्ठान कर रहे हैं।

आचार्य गणेश चंद्र वशिष्ठ ने कहा कि पितृपक्ष हमारे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक बेहद पावन और विशेष अवसर है, जिसमें विधि-विधान से तर्पण करना उत्तम फलदायी होता है।
विज्ञापन


शूकरक्षेत्र में दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने किया तर्पण
सोरोंजी। तीर्थनगरी सोरों में टूर टाइम्स ग्रुप के तत्वावधान में तमिलनाडु से पहुंचे करीब 600 श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मशांति के लिए विधि-विधान के साथ पिंडदान, जलदान और तर्पण किया। यह धार्मिक अनुष्ठान वराह मंदिर के महंत आचार्य नरेश त्रिगुणायत एवं आचार्य शंभू गोस्वामी के सानिध्य में हुआ।
हैदराबाद से आए आचार्य रमेश उपाध्याय और आचार्य विकटेश्वर शर्मा सहित 11 विद्वान ब्राह्मणों ने श्रद्धालुओं से पूरी धार्मिक विधि से पिंडदान व तर्पण कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान वराह के दर्शन किए। वराह मंदिर के सेवायत आचार्य नरेश त्रिगुणायत ने मंदिर में विशेष पूजन कराते हुए सभी को इस तीर्थ के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक और दर्शनीय स्थलों के दर्शन किए। टूर टाइम्स ग्रुप के फाउंडर गणेश चेन्नई वाले के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

फोटो 17- बालाजी वाले घाट पर तर्पण करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें