फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राखी बांधने के बाद पत्नी को लेकर लौट रहा था घर, रास्ते में यूं आई मौत... पत्नी और एक अन्य घायल

Mon, 19 Aug 2024 09:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में राखी बांधने के बाद पत्नी को लेकर वृद्ध घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। जबकि पत्नी और एक अन्य घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। मृतक राखी बंधवाकर ससुराल से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के हिमायुंपुर गांव के समीप हुआ।

विज्ञापन


ढोलना थाना क्षेत्र के तैयबपुर कमालपुर गांव निवासी हेम सिंह (65) रक्षाबंधन पर्व पर अपनी पत्नी पूरन देवी के साथ ससुराल लखमीपुर अमांपुर गए थे। दोपहर में वहां से वापस गांव लौट रहे थे। हिमायुंपुर गांव में राम सनेही इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में हेम सिंह और उनकी पत्नी पूरन देवी गंभीर घायल हो गई। 

वहीं दूसरी बाइक पर सवार योगराज, निवासी मल्लाह नगर, जनपद बदायूं भी घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायलों को सोरोंजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद हेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। 
 

किसी ने फोन करके सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल पूरन देवी को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी बाइक सवार घायल योगराज का उपचार सोरों सीएससी में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें