फोटो16विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम प्रणय सिंह। स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्या का समय से और गुणवत्ता परख निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह निर्देश बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम किसानों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। साथ ही उन्हें जल्द निस्तारण का भरोसा भी दिया। जिलाधिकारी ने बिजली बिल अधिक आने शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को शिकायत निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं उनके समक्ष 2 शिकायतें कब्जा से संबंधित प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं को पात्र किसानों तक अवश्य पहुंचाया जाए। किसानों की समस्याओं के साथ साथ उन्हें कृषि क्षेत्र से जुड़े हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तकनीकी सहायकों के माध्यम से दी जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का हित सर्वाेपरि है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए। उनकी समस्याओं का मौके पर जाकर त्वरित ढंग से निस्तारित करें। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकित भदौरिया ने आम के बगीचों के रखरखाव व कीटरोधक की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने रवि फसलों कर जानकारी देते हुए बताया कि मौसम को देखते हुए अपनी फसल की देखरेख अवश्य करें। उन्होंने बताया कि 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है।