फोटो09कासगंज के क्रिश्चियन अस्पताल के नर्सिंग सेंटर पर विवाद के बारे में जानकारी करते प्रभार
कासगंज। क्रिश्चियन अस्पताल में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नर्सिंग छात्राओं की कक्षा के पास पैरामेडिकल के छात्र पहुंच गए। इस पर छात्राओं ने आक्रोश व्यक्त किया।
हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पैरामेडिकल की कक्षाएं 15 अप्रैल तक स्थगित करने पर मामला शांत हुआ। यह विवाद नर्सिंग के पूर्व प्रधानाचार्य पर छात्रा के उत्पीड़न के मामले से जुड़ा हुआ है। उन्हें पद से हटाने के बाद से यह शुरू हुआ था। बुधवार को नर्सिंग छात्राओं ने उत्पीड़न के मामले पर फिर आक्रोश जताया।
इसके बाद छात्राओं ने पैरामेडिकल कोऑर्डिनेटर और छात्रों पर हंगामे का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं, प्रधानाचार्य व अन्य कर्मियों से पूछताछ की और छात्राओं को समझाया।
पुलिस संस्थान के तीन कर्मियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि पैरामेडिकल की कक्षाएं 15 अप्रैल तक स्थगित रहेंगी।