फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दूसरे दिन भी गंगा में लापता युवक का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गृह क्लेश से परेशान युवक ने शनिवार दोपहर कादरगंज पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। देखते ही देखते वह तेज बहाव में लापता हो गया। रविवार को दूसरे दिन भी उसकी तलाश जारी रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

गांव नगला भरत निवासी रतीराम (35) पुत्र करण सिंह का शनिवार दोपहर घर में किसी बात पर विवाद हो गया था। उन्होंने पत्नी से कहा कि ''मैं कादरगंज घाट पर डूबने जा रहा हूं...''. इतना कहते ही वह अपनी बाइक स्टार्ट कर कादरगंज पुल की ओर तेजी से निकल गया था।
पत्नी की चीख-पुकार पर गांव के दो युवकों ने उसे रोकने के लिए बाइक से उसका पीछा किया लेकिन जब तक वे पुल के पास पहुंचे, तब तक युवक पुल से गंगा में छलांग लगा चुका था।
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश के लिए छह गोताखोर लगाए गए हैं। इसके अलावा पीएसी और एनडीआरएफ की टीम भी अभियान में जुटी हुई है। रविवार को शाम तक अभियान जारी रहा लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें