फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चाइल्ड लाइन की देखरेख में जिला अस्पताल में भर्ती नवजात

विज्ञापन
फोटो 45 - जिला अस्पताल के एसएससीयू वार्ड में नवजात की देख-रेख करती यूनिट की टीम। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंंज। पटियाली के मोहल्ला मिश्राना हल्दियान में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची नाली में लावारिस हालत में रोती हुई मिली थी। स्थानीय महिला की सूझबूझ और तत्परता से मासूम की जान बच गई। बच्ची के शरीर का तापमान कम होने और सांस तेज चलने पर उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पटियाली के मोहल्ला मिश्राना हल्दियान में सड़क किनारे नाली में एक नवजात बच्ची खून से लथपथ तड़प रही थी। उसके रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों के कदम ठिठक गए। मोहल्ले की रहने वाली शशि पत्नी विष्णु ने बिना देर किए मासूम को अपनी गोद में उठाया और सीने से लगा लिया।
वह तुरंत नवजात को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, जहां से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। शशि ने मां का फर्ज निभाते हुए बच्ची को नहला-धुलाकर साफ-सुथरे कपड़े पहनाए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद टीम ने उसे जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया।
एसएनसीयू इंचार्ज पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि जब बच्ची को लाया गया था, तब उसकी सांस तेज चल रही थी और शरीर का तापमान भी काफी कम था। हालांकि, समय पर मिले उपचार से अब उसकी स्थिति बिल्कुल सामान्य है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने भी पुष्टि की है कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें