फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एनसीईआरटी की नई पुस्तकें बाजार में उपलब्ध

Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो27कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी किताबें व अन्य सामग्री। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कासगंज। स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने के साथ ही बाजार में इन पुस्तकों की उपलब्धता शुरू हो गई है। कक्षा 6 से 12 तक की सभी किताबें अब किताबों की दुकानों पर आ चुकी हैं और उचित कीमतों के कारण अभिभावकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

शासन ने स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने भी इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए कड़ा ध्यान रखना शुरू कर दिया। इस कदम के चलते अब सभी स्कूलों में छात्रों को सही पाठ्यक्रम के अनुरूप किताबें उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानों पर नई एनसीईआरटी किताबें मंगाना शुरू कर दिया है। जूनियर कक्षा (6 से 8) के लिए पाठ्यपुस्तकों का पूरा कोर्स लगभग 325 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की किताबें 300 से 450 रुपये के बीच मिल रही हैं। इससे पहले अभिभावकों को महंगी और अनधिकृत पुस्तकें खरीदने में दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक कम हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय अभिभावक और छात्र इस व्यवस्था से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि उचित मूल्य में गुणवत्तापूर्ण किताबें मिलने से छात्रों को सही पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने का अवसर मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। विक्रेता मयंक माहेश्वरी ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी की पुस्तकें आ गई है। ग्राहक इनको खरीद भी रहे हैं।
विज्ञापन




पाठ्यक्रम रेट
जूनियर कक्षा (6 से 8) 325
सीनियर कक्षा (9 से 12) 300 से 450
नोट : कीमतें अनुमानित हैं। इसमें पाठ्यक्रम के अनुसार फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें