फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में से आ रही थी बदबू...पड़ाेसियों ने बुलाई पुलिस, अंदर का दृश्य देखकर कांप गई लोगों की रूह

Mon, 05 May 2025 05:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

घर में से पड़ोसियों को तेज बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। घर में फंदे पर लाश लटकी मिली। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। दृश्य देख लोग सहम गए। युवक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के बिलराम गेट की चकइया वाली गली में रविवार को 26 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान सत्यम पुत्र पृथ्वी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


 

पड़ोसियों ने बताया कि सत्यम घर में अकेला रहता था। उसका भाई शिवम और मां प्रकाश देवी अलीगढ़ में निवास करते हैं। सत्यम के भाई शिवम ने बताया कि चार महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से सत्यम अकेला ही इस मकान में रह रहा था। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत कासगंज पहुंचे। 

 
विज्ञापन

सदर सीओ आंचल चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत फंदा लगाने से हुई प्रतीत होती है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें