संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। 10 विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 6 दिसंबर से प्रतियोगिताएं एटा में आयोजित की जाएगीं।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता एटा में आयोजित होंगी। जिले की अमांपुर, पटियाली, कासगंज विधानसभाओं के खिलाड़ी एटा में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। मैराथन दौड, कबड्डी, वालीबॉल प्रतियोगिताएं 6 दिसंबर को होंगी। खो-खो, फुटबाल के लिए 9 दिसंबर, कुश्ती के लिए 12 दिसंबर, बैडमिंटन के लिए 15 दिसंबर तथा एथलेटिक्स व क्रिकेट के लिए 18 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई हैं। सभी प्रतियोगिताएं पं. गोविंद वल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम जीटी रोड एटा में सुबह 8:00 बजे से आयोजित होंगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को खिलाड़ियों की प्रतिभागिता कराने के लिए पत्र लिख दिया गया है।