फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गोशाला में मृत-बीमार गोवंश देख सांसद नाराज, सचिव निलंबित

विज्ञापन
फोटो 25- पचलाना गोशाला में बीमार गोवंश को देखते सांसद देवेश शाक्य साथ सपा जिलाध्यक्ष विक्रम य
विज्ञापन
कासगंज। जिले की पचलाना गोशाला में शुक्रवार को कासगंज एटा के सांसद देवेश शाक्य ने सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव और कार्यकर्ताओं के साथ अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गोशाला में मृत और बीमार गोवंश मिले, जिससे सांसद काफी नाराज हुए।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। जिलाधिकारी ने इस मामले में चार अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की। समिति की जांच में गोवंशों के संरक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत के सचिव अमित कुमार को निलंबित कर दिया।
सांसद देवेश शाक्य ने बताया कि दो गोवंश मृत अवस्था में मिले थे। अन्य बीमार गोवंश कड़ी धूप में जमीन पर गिरे पड़े थे और उन्हें पक्षी नोंच रहे थे। मौके पर उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

गोवंशों की दयनीय स्थिति देखकर सांसद ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। जिलाधिकारी ने इस मामले में सीडीओ, पीडी मनरेगा, एसडीएम और बीडीओ को जांच का जिम्मा सौंपा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सपा जिलाध्यक्ष ने भी गोवंशों के संरक्षण में हुई लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया।


जांच समिति को मृत मिले दो गोवंश
जांच समिति के अधिकारी पचलाना गोशाला में मौके पर पहुंचे। दो गाेवंश गोशाला में मृत अवस्था में पाए गए जबकि चार पांच को गोवंश बीमार थे। मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार जांच समिति ने अपने सामने कराया और पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों को बुलाकर बीमार गोवंशों का इलाज कराया गया।
एसडीएम संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीमारी के कारण मौत हुई है। वहीं कुछ अन्य गोवंश बीमार थे जिनका इलाज कराया गया है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।



वर्जन-

गोशाला में जांच समिति ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जांच में लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बीमार गोवंशों के इलाज व देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।- वीरेंद्र सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें