फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर से बाइक से अपने गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वारानगर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में पीएचसी अमांपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना अमांपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कछेला निवासी अनूप कुमार (24) पुत्र राजपाल सिंह शाक्य शनिवार देर रात कस्बा अमांपुर से मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। परिजन के अनुसार, जैसे ही वह वारानगर गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनूप बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायल युवक को तत्काल पीएचसी अमांपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना अमांपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वर्जन
मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें