फोटो 08- कासगंज की काशीराम कॉलोनी में लापता मतदाताओं की मुनादि कराते एसडीएम संजीव कुमार साथ म
कासगंज। मतदाताओं के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में तमाम मतदाता अभी लापता हैं। इनकी तलाश लगातार की जा रही है। शुक्रवार को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के साथ एसडीएम संजीव कुमार व उनकी टीम ने कॉलोनी में घर घर जाकर अनुपस्थित, जगह बदलने वाले व मृत मतदाताओं के बारे में जानकारी ली। लाउड स्पीकर पर मतदाताओं के नाम पुकाकर कॉलोनी के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही थी। जिन बूथों पर सबसे कम अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृतक मतदाता हैं उन बूथों से जुड़े क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारी, घर घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। जिन मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्र भरकर नहीं लौटाए गए हैं उनको भी गणना प्रपत्र देने को कहा गया है। एसडीएम ने कहा कि मतदाता एसआईआर के कार्य में सहयोग करें। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरकर देने की अपील की।