फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खंदी कटने से किसानों के खेतों में भरा माइनर का पानी

Sat, 10 Jan 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो16सिढ़पुरा में भीकपुर माइनर की खंदी कट जाने से खेत में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के भीकपुर माइनर की खंदी कट जाने से किसानों के खेतों में पानी भर गया और फसलें डूब गईं। किसानों ने स्वयं कटी खंदी को सामूहिक रूप से सही किया तब जाकर पानी रोका जा सका। उसके बाद किसानों ने खेतों से पानी निकाला शुरू कर दिया।
विज्ञापन

खंदी कट जाने से नगला कोठी, नगला चेतराम और लौंगपुर गांवों के कई किसानों के माइनर के किनारों के खेतों में पानी भर गया। यह खंदी रात्रि के समय कटी। सुबह जब किसान उठे तब इसकी जानकारी हुई। खंदी सही करने का प्रयास किया। किसानों ने जेसीबी व मोटर पंप चलाकर खेतों में भरा पानी निकाला। एक मुर्गा फार्म में पानी भर गया, जिससे संचालकों को दिक्कत हुई। ग्रामीण बालकराम, शैतान सिंह, मुन्नालाल, जबर सिंह, राधे, बांकेलाल और रमेश सहित अन्य किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसलें पानी में गिर गईं। किसानों ने सिंचाई विभाग से माइनर की खंदी की स्थायी मरम्मत कराने की मांग उठाई है। रविवार को कटी खंदी की स्थायी मरम्मत कराई जाएगी। जिससे पुन: खंदी कटने की समस्या का सामना न करना पड़े- एसएस गिरी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें