फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj Weather News: मौसम का बिगड़ा मिजाज, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, घने बादल देख किसान चिंतित

Sun, 15 Jan 2023 12:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में घने बादलों के बीच धुंध छाई रही। शीतलहर की वजह से ठिठुरन बरकरार रही। आसमान में छाए बादल देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। उन्हें अपनी आलू, सरसों, मटर की तैयार फसलों के बर्बाद होने का डर सता रहा है।  
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में शनिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इसके चलते शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली, जिससे लोग ठिठुरे नजर आए। आसमान पूरे दिन बादल के साथ धुंध छाई रही। न्यूनतम पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह से शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम पारा 15 डिग्री तक ही पहुंच सका। आने वाले दिनों में पारा और नीचे आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


बीते दो दिन धूप निकलने पर मौसम में कुछ राहत महसूस की जा रही थी, लेकिन शनिवर को मौसम ने करवट बदल लिया। सुबह से ही आसामन में बादल व धुंध छाई रही जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम में काफी ठंडक बढ़ गई। लोग ठंड से लोग ठिठुराने लगे। जिसका असर सुबह के समय मार्गों पर देखा गया। देर से लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर तीन बजे सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन चमक फीकी रहने से धूप नहीं निकली। 

दोपहर के समय शीतल हवाएं शरीर में चुभन का अहसास कराने लगी। कुछ देर दर्शन देने के बाद सूर्यदेव बादलों की ओट में छिप गए। अधिकतम पारा 15 डिग्री तक ही पहुंच सका। इसके बाद पारा नीचे गिरने लगा और ठंड बढ़ गई। रात के समय मौसम में काफी ठंड रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड और बढने की संभावना है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढने की संभावना है। 

मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित

मौसम का बदला मिजाज देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। किसान को डर सता रहा है कि यादि इस बीच बारिश हो गई तो इसका असर फसल पर पड़ेगा। सबसे अधिक चिंतित आलू, सरसों और मटर की फसल की बुवाई करने वाले किसान नजर आए। किसान रामवीर का कहना है कि मौसम का मिजाज जिस तरह से बिगड़ रहा है उससे चिंता बढ़ी है। यदि बारिश हो गई तो गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों को काफी नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें