फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रांसफाॅर्मर से उपकरण चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो19कासगंज आरपीएफ ने गिरफ्तार किया ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर चोरी करने आरोपी । स्रोत: आरपीए
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। आरपीएफ टीम ने अलीगढ़ जिले के थाना दादों के गांव गिरधरपुर से गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर 8 किलो चोरी का कॉपर और 3,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ट्रांसफाॅर्मर, मोबाइल टावर उपकरण और अल्टरनेटर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
17 अगस्त को कासगंज रेलवे स्टेशन के मालगोदाम यार्ड में रखे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर से 17 किलो कॉपर बाइंडिंग चोरी हो गई थी जिसकी अनुमानित कीमत 10,200 रुपये थी। मामले में आरपीएफ पोस्ट पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर कार्रवाई करते हुए 19 अक्तूबर की सुबह आरपीएफ ने आकाश यादव निवासी गिरधरपुर, अलीगढ़ को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ वारदात स्वीकार की, जिसकी निशानदेही पर 4,800 रुपये कीमत का 8 किलो कॉपर बरामद हुआ।

मोबाइल में मिले रेकी के वीडियो
आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में राजस्थान के दो स्थानों पर लगे ट्रांसफाॅर्मरों की रेकी के वीडियो मिले हैं। पूछताछ में आरोपी नेलवकुश, सुमित, अमन, काले, मनीष, अर्जुन, शास्त्री, कालू, पुष्पेंद्र और राजकुमार समेत 10 अन्य साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
-
अलीगढ़ में कई वारदात कबूली
आरोपी ने पूछताछ में 19 सितंबर को अलीगढ़ के दादों के गांव दरी अलाऊ में संत कुमार के ट्यूबवेल से उपकरण, छर्रा क्षेत्र में अल्टरनेटर और 17 अक्तूबर को पालीमुकीमपुर क्षेत्र में बीएसएनएल टावर से उपकरण चोरी करने की कई घटनाएं कबूली हैं।

वर्जन
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। एटा जिले में उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। - नरेश कुमार मीना, आरपीएफ प्रभारी, पोस्ट कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें