फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डोरई में खसरे की दस्तक, तीन बच्चे बीमार, नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव डोरई में खसरे की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। गांव के तीन बच्चों में खसरे जैसे संदिग्ध लक्षण सामने आने के बाद बीमारी का प्रकोप फैलने का डर सता रहा है। गंभीर बात यह है कि इसकी सूचना के बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम जांच के लिए गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सिद्धार्थ की पुत्री शीतल, रोशनलाल की पुत्री राधिका और लीला दास की पुत्री सोनू के शरीर पर लाल चकत्ते और तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं। बच्चों की बिगड़ती हालत को देख परिजन बेहद चिंतित हैं और तुरंत इलाज की मांग कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान बबलू ने बताया कि गांव में बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते मेडिकल टीम भेजकर जांच और उपचार शुरू नहीं किया, तो यह संक्रामक बीमारी गांव के अन्य बच्चों में भी फैल सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जल्द से जल्द गांव में दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

ये हैं खसरे के लक्षण
-तेज बुखार आना
-नाक बहना और लगातार खांसी
-आंखों में लालिमा और पानी आना
-शरीर पर लाल रंग के चकत्ते निकलना
-कमजोरी और भूख कम लगना
-गले में दर्द और बेचैनी महसूस होना


ऐसे करें खसरे से बचाव
-बच्चों का समय पर एमआर (मीजल्स-रूबेला) टीकाकरण कराएं
-संक्रमित बच्चे को अन्य बच्चों से अलग रखें
-हाथों की नियमित सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखें
-पौष्टिक भोजन और पर्याप्त तरल पदार्थ दें
-बुखार या चकत्ते दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें
-भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें