कासगंज जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सिकंदराराऊ मार्ग पर डुकरिया नगला के निकट मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मैक्स सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिकंदराराऊ मार्ग पर डुकरिया नगला के निकट कलश भरने जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। मैक्स के पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालु हाथरस जनपद के हसायन थाना क्षेत्र के नगला मियां के रहने वाले हैं।