फोटो16कासगंज जंक्शन पर ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में लाइनों के बीच से होकर गुजरते लोग।
कासगंज। होली पर घर लौट रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2 घंटा 25 मिनट की देरी से कासगंज जंक्शन पहुंची। इसके अलावा दो अन्य साप्ताहिक ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से विलंब से आईं।
ट्रेनों के विलंब से आने के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को मथुरा से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस रात 1:15 बजे के स्थान पर 3:40 बजे पहुंची। इससे कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर और बिहार जाने वाले यात्री परेशान रहे। यात्री ट्रेन के इंतजार में जंक्शन पर टकटकी लगाए बैठे रहे। अहमदाबाद से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 3:20 बजे की जगह 4:11 बजे पहुंची। यह ट्रेन 51 मिनट देरी से आई। उदयपुर सिटी से कामख्या जाने वाली एक्सप्रेस भी सुबह 5:55 बजे के स्थान पर 6:22 बजे पहुंची। यह ट्रेन 21 मिनट विलंब हुई। कन्नौज निवासी लालाराम ने बताया कि मथुरा-छपरा एक्सप्रेस दो घंटा लेट हुई। ट्रेन में काफी भीड़ होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।