कासगंज। जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार को देर से पहुंची। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के एक घंटा लेट होने से यात्रियों को दिक्कत हुई।
छपरा से मथुरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार की रात करीब एक घंटा 11 मिनट देरी से मथुरा 10:46 बजे पहुंची। यह ट्रेन वापसी में मथुरा से चलने के बाद कासगंज जंक्शन रात 1:15 बजे के स्थान पर रात में 2:15 बजे एक घंटे लेट पहुंची। वहीं, कोलकाता से ग्वालियर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे के स्थान पर 50 मिनट देरी से सुबह 7:40 बजे पहुंची। भरतपुर से कासगंज की ओर आने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 10:25 बजे के स्थान पर सुबह 11:10 बजे स्टेशन पर पहुंची। ढोलना निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उन्हें मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ जाना था। ट्रेन के लेट होने से उन्हें काफी परेशानी हुई।