फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विवाहिता ने बंद कमरे में लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ा में सोमवार को विवाहिता ने बंद कमरे में आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी मौत के बारे में परिजन व पुलिस कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जिला बदायूं में थाना मूंसा झाग के गांव रूपपुर निवासी राम सिंह ने अपनी पुत्री कृति (24) की शादी वर्ष 2021 में गांव कुड़ा निवासी सौरभ के साथ की थी। सोमवार की दोपहर सौरभ के पिता रवेंद्र ने कमरे से धुआं उठता देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। उनकी आवाज सुनकर उनके परिजन व पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। किसी ने फोन कर महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उसकी मौत के बारे में महिला के ससुरालीजन व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

ससुर रवेंद्र ने बताया कि शादी के बाद से संतान न होने पर कृति परेशान रहती थी। एसपी ओपी सिंह ,पटियाली सीओ अमित कुमार और नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना ने महिला की मौत के बारे परिजन व पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। महिला की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंच गए। महिला के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है।
-
वर्जन:
-गांव कुड़ा में महिला का शव जली हुई अवस्था में पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -अमित कुमार ,सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें