फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो 03 - मृतक रोशनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव ताजपुर में सोमवार शाम एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कस्बे के धुमरी मार्ग स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी गोविंद ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम जब उसकी पत्नी रोशनी घर पर बच्चों के साथ अकेली थी, तब किसी बात को लेकर फोन पर अपनी मां से बातचीत के दौरान वह परेशान हो गई। इसी बीच उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर बच्चों ने पड़ोस में रहने वाली चाची को घटना की जानकारी दी। पड़ोसी से सूचना पाकर गोविंद तुरंत घर पहुंचा और पत्नी को सिढ़पुरा के धुमरी मार्ग स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। इलाज के दाैरान रात करीब 8:20 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतका की मां शारदा देवी पत्नी सुरेशचंद्र, निवासी पटा होली चौक, सासनी गेट, अलीगढ़ ने थाना सिढ़पुरा में लिखित तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री ने 28 सितंबर को जहरीला पदार्थ खाया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया है।
-
साल 2016 में हुई थी शादी
परिजन के अनुसार, मृतका रोशनी की शादी वर्ष 2016 में गोविंद के साथ हुई थी। उनके तीन छोटे बच्चे कार्तिक (4 ), साक्षी (4 ) और प्रतिज्ञा हैं। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
-
क्लीनिक पहुंचे नायब तहसीलदार
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पटियाली रोहित सक्सेना भी निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चिकित्सक से बातचीत की। इसके बाद परिजन से जानकारी ली।


वर्जन :
महिला की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्थिति और स्पष्ट होगी। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें