फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ईद के स्वागत में सजे बाजार, खरीदारी जोरों पर

Tue, 17 Mar 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01कासगंज में ईद पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ईद पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार के स्वागत के लिए लोग खरीदारी में जुट गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल नजर आ रही है। कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ियों और शृंगार के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

ईद पर्व 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा। पर्व के नजदीक आते ही मुस्लिम समुदाय की तैयारियां तेज हो गई है। खासकर महिलाओं और युवतियों में खरीदारी का अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है। वे नए कपड़ों के साथ चूड़ियां, मेहंदी, इत्र और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। वहीं युवक भी रेडीमेड कपड़ों और जूते-चप्पल की दुकानों पर अपनी पसंद का सामान चुनते नजर आ रहे हैं। बाजारों में ईद के विशेष कलेक्शन की मांग भी बढ़ गई है।
शाम के समय बाजारों में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बच्चों में भी ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वो अपने अभिभावकों के साथ बाजार पहुंचकर नए कपड़े, जूते और अन्य जरूरी सामान खरीद रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि ईद से ठीक पहले के दो-तीन दिनों में बाजारों में भीड़ और अधिक बढ़ेगी तथा खरीदारी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। विक्रेता रहीश ने बताया कि पर्व नजदीक आते ही खरीदारी में तेजी आई है। अभी भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें