फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के मोहल्ला मंसूरी में रविवार की देर रात युवक ने अपने घर पर कमरे में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मोहल्ला मंसूरी निवासी दिलशाद (45) पुत्र अब्दुल गफूर ने रविवार की रात 1:30 बजे कमरें में कुंदे से अंगोछा बांधकर फंदा लगा लिया। बड़े भाई इरशाद ने उसका शव कमरे में लटका देखा। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए और मौके पर पहुंच गए।
मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उसकी मौत के बारे में परिजन व आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को फंदे से उतारवाया। बडे भाई ने बताया कि वह काफी दिनों से परेशान था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह पांच भाइयों के बीच चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
-फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में परिजन से पूछताछ की जा रही है। -अमित कुमार ,सीओ पटियाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें