फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो- 44मृतक ​शिवप्रताप का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहावर। गांव पिथनपुर के निकट रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव हसनपुर निवासी शिवप्रताप (19) पुत्र ओमेंद्र अपनी नानी के घर गांव बल्लूपुर गया था। रविवार को वह बल्लूपुर से गढ़का तक ट्रेन से आया। इसके बाद वह ट्रेन से उतरकर रेलवे पटरी के रास्ते पैदल अपने गांव हसनपुर जा रहा था। इसी दौरान गांव पिथनपुर के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि रेलवे लाइन के रास्ते गांव जाते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें