फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महाशिवरात्रि कांवड़ मेला 2 से, तैयारियां परखीं

Sat, 31 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो24महाशिवरात्रि के कांवड़ मेला के आयोजन को लेकर लहरा घाट का निरीक्षण करते नगर पालिका अध्यक
विज्ञापन
सोरोंजी। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला शुरू होने में महज दो दिन शेष बचे हैं। नगर पालिका प्रशासन 2 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेले के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने शुक्रवार को लहरा घाट पर पेयजल, प्रकाश, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका द्वारा मेले में दुकानदारों को जगह के आवंटन के लिए शनिवार को बोली लगाकर ठेका उठाया जाएगा। लहरेश्वर मंदिर से गंगा की धारा दो किलोमीटर आगे है जहां गंगा की तलहटी में से होकर जाना पड़ता है। पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान गंगा की तलहटी के ऊबड़ खाबड़ मार्ग को जेसीबी की सहायता से सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया किक कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए नगर पालिका द्वारा सहायता कैंप आयोजित किया जाएगा। वहीं घाट पर गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का यह कांवड़ मेला 15 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें