फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वसंत पंचमी पर भक्तों संग होली खेलेंगे वराह भगवान

Thu, 22 Jan 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17सोरोंजी में वराह मंदिर में भगवान वराह का किया गया भव्य श्रृंगार ।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। वसंत पंचमी पर 23 जनवरी को हरि की पौड़ी किनारे वराह मंदिर में उत्सव मनाया जाएगा। क्षेत्राधीश भगवान वराह अपने भक्तों के संग गुलाल और फूलों से होली खेलेंगे। वराह मंदिर परिसर में उत्सव मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि सर्वप्रथम वसंती वस्त्राभूषणों में सजे भगवान वराह की शृंगार सेवा के अंतर्गत गुलाल अर्पित किया जाएगा। हुरियारे स्वरूप में दर्शन दे रहे भगवान वराह को पंच मेवा युक्त केसरिया मोहन भोग का विशेष भोग लगाया जाएगा। भगवान वराह को गेंदा गुलाब के सुगंधित फूलों की गुथी माला धारण कराई जाएगी। सुबह 9 से 11 बजे तक महिला श्रद्धालु भगवान वराह को वसंत आगमन के पद सुनाएंगीं। मंदिर विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों, रंग बिरंगे गुब्बारे और कपड़ों से सजा लिया गया है और सुगंधित इत्र का सुबह छिड़काव किया जाएगा। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक मंदिर के गर्भगृह से श्रद्धालुओं पर सेवायतों द्वारा अबीर गुलाल की वर्षा की जाएगी। इस दिन भगवान वराह को मेवा केसर युक्त खीर और मोहन भोग का विशेष भोग लगाया जाएगा। भगवान वराह के मस्तक, गालों पर लाल गुलाल के बिंदे लगाए जाएंगे। भक्तों को मीठे पान प्रसाद स्वरूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें