फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भगवान वराह का किया अभिषेक, लगाए 56 भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। मोक्षदा एकादशी पर भगवान वराह मंदिर में अभिषेक पूजा की गई वहीं भगवान वराह को 56 भोग लगाया गया। गंगा सभा के महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने भगवान वराह का अभिषेक पूजन किया। नूतन वस्त्र आभूषण भेंट किए। 56 भोग लगाकर महाआरती उतारी। मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए अभिषेक पूजन कराया। शाम के समय मंदिर परिसर में ढोलक मंजीरे की थाप पर हरि नाम का संकीर्तन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कैलाश चंद्र कटारे, विशोक अग्रवाल, सतीश भारद्वाज, संजय उपाध्याय, भोलाशंकर चौधरी, सुधीर बाबा, उमेश बौहरे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें