फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो दिन बूंदाबांदी के आसार, दिन में गर्मी बरकरार, 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में आसमान पर बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 7 और 8 अक्तूबर को बहुत हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 9 से 11 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहने के कारण मौसम में अपेक्षित ठंडक महसूस नहीं होगी।
पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा से 7 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 83 से 90 और न्यूनतम 47 से 50 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। 10 अक्तूबर को आसमान लगभग साफ रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें