फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से हैवानियत: मकान मालिक ने की पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, लहूलुहान बेटी को देख उड़ गए मां के होश

Mon, 23 Feb 2026 10:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आरोपी बच्ची को झाड़ू लगवाने के बहाने अपने साथ में ऊपर कमरे में बुलाकर ले गया। मां का आरोप है कि बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में सोमवार की देर शाम मकान मालिक ने मासूम से दुष्कर्म किया। आरोपी ने मासूम को अपने कमरे में झाड़ू लगवाने के बहाने ऊपर की मंजिल पर बुलाया था। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह एक मोहल्ला में परिवार के साथ किराया पर रहती है। वह सोमवार की शाम काम के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान आरोपी मकान मालिक ने उसकी पांच साल की बेटी को उसके पहली मंजिल पर बने कमरे में झाड़ू लगाने के बदले रुपये देने का लालच दिया। फिर आरोपी उसे झाड़ू लगवाने के बहाने साथ में ऊपर कमरे में बुलाकर ले गया। मां का आरोप है कि बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म की घटना के बाद मासूम लहूलुहान हो गई। मां के घर वापस लौटने पर मासूम ने उन्हें आपबीती बताई। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। महिला तत्काल अपनी बेटी को लेकर सदर कोतवाली पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की। मासूम से दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में आसपास के लोगों और परिजन से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मासूम के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मां की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें