फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कई नोटिस के बाद भी खाली नहीं की जमीन, चला बुलडोजर

Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो37मोहनपुरा में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज/मोहनपुरा। बरेली-मथुरा हाईवे 530 बी के निर्माण में रोड़ा बन रहे पथरेकी गांव के पक्के भवनों को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कुछ देर के लिए खलबली मच गई।
विज्ञापन

तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने बताया कि पथरेकी गांव में हाईवे की जद में आने वाले भवनों का मुआवजा संबंधित गृहस्वामियों को काफी समय पहले ही दिया जा चुका है। जगह खाली कराने के लिए कई महीने पूर्व नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी गई थी। कांवड़ यात्रा से पहले भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने दोबारा अवैध निर्माण कर भूमि पर कब्जा कर लिया।
इस पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर सभी पक्के अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भवन स्वामियों को दो दिन के भीतर मौके से मलबा हटाने की मोहलत दी है। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि यदि निर्धारित समय में स्थान खाली नहीं किया गया तो फिर से अभियान चलाकर और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एनएचएआई के लीगल एजीएम राजेश उपाध्याय, बिलराम चौकी प्रभारी बच्चन सिंह, कानूनगो, लेखपाल गौरव वर्मा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें