फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सहावर में कई महीनों से बंद पड़े आरओ वाटर कूलर

विज्ञापन
फोटो35सहावर में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
सहावर। कस्बा में गर्मी का सितम बढ़ने के साथ ही पेयजल का संकट गहरा गया है। प्रमुख स्थानों पर लगे अधिकांश आरओ वाटर कूलर खराब पड़े हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर पंचायत से इन खराब पड़े वाटर कूलरों को तुरंत ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मार्च माह में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पेयजल के लिए लगाए अधिकांश वाटर कूलर काम नहीं कर रहे हैं। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। बाजार के व्यापारियों और आम लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
कस्बा के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए आरओ वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। गंजडुंडवारा सड़क स्थित स्टेट बैंक के सामने लगा वाटर कूलर पिछले एक साल से बंद है। उससे कुछ ही आगे गमा देवी मंदिर के बाहर लगा वाटर कूलर भी कई महीनों से खराब पड़ा है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। यह स्थिति लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अभिषेक तोमर और प्रवीण कुमार ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खराब वाटर कूलरों को सही कराने में नगर पंचायत कोई रुचि नहीं ले रही है। स्थानीय निवासियों ने पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने एक बार फिर नगर पंचायत से खराब पड़े सभी आरओ वाटर कूलरों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
वर्जन
नगर पंचायत क्षेत्र में लगे आरओ वाटर कूलर खराब होने की जानकारी मिली है। एक-दो दिन में सर्वे कराकर जहां भी खराब आरओ वाटर कूलर लगे हैं उन्हें सही करा दिया जाएगा। - अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें