फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के पास मंगलवार को अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। लोगों ने युवक के साथ जहरखुरानी की आशंका जताई है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास मंगलवार की दोपहर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। बेहोशी के हाल में पड़े होने पर भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर सूचना एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर दी। सूचना पर एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसके साथ जहरखुरानी की वारदात होने की आशंका जताई। एंबुलेंस चालक अवधेश कुमार ने उसे बेहोशी के हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान सरमन (23) पुत्र सामंत निवासी गांव अर्जुनपुर पंचशाला थाना हरपालपुर जनपद हरदोई के रूप में हुई है। स्वास्थ्य कर्मियों ने युवक के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि युवक के जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें