फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हरथरा गांव के तालाब से हो रहा था कछुओं को शिकार,भागे शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव हरथरा में वन विभाग की टीम ने सोमवार रात तीन कछुओं को बरामद किया। टीम को देख शिकारी कछुओं को छोड़कर खेतों की ओर भाग गए। वन विभाग ने कछुओं को हजारा नहर में छुड़वाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार 24 अगस्त की रात क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि हरथरा गांव के एक तालाब से कछुए निकाल रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रात करीब 11 बजे बताए स्थान पर छापेमारी की। टीम के मौके पर पहुंचते ही शिकारी भाग निकले। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आसपास तलाश की तो तीन कछुए बरामद हुए। क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि बरामद कछुओं को हजारा नहर में सुरक्षित छुड़वा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात शिकारियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें