फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बादलों की गर्जना के बीच गिरी बिजली, बालिका की मौत

विज्ञापन
फोटो 32 - कासगंज के नगला भभूती में बिजली गिरने से मृतक बालिका काव्या का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कासगंज। सदर तहसील क्षेत्र के नगला भभूती में रविवार दोपहर के समय बादलों की तेज गर्जना के बीच यकायक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में एक बालिका आ गई। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों जैसे ही बिजली गिरने की जानकारी मिली वैसे ही सभी मौके पर पहुंच गए। तहसील प्रशासन को हादसे की जानकारी दी गई। राजस्व टीम भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन


बिजली के हादसे का शिकार बालिका काव्या (9) पुत्री मनोज कुमार निवासी नगला भभूती हुई। बताया गया कि दोपहर करीब 12:30 बजे बालिका शौच करने खेत पर गई थी। तभी बिजली गिर गई। इस हादसे के बाद गांव में लोग सकते में आ गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान राकेश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और राजस्व टीम को मामले की जानकारी दी। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई। बालिका चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन नंदिनी 10 वर्ष की है। जबकि भाई रितीश 3 वर्ष व सबसे छोटा भाई आरव 3 माह का है। वह गोरहा की प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 की छात्रा थी।

पीडित परिवार को दी जाएगी सहायता
कासगंज। तहसील दार बलबंत सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से बालिका की मौत हुई है।राजस्व टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। नियमानुसार पीडि़त परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें