फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छावनी गांव में सोलर लाइटों के उपकरण हटाने से तीन माह से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
फोटो 16 गांव छावनी में बिना सोलर प्लेट, बैटरी के खड़ा पोल। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। छावनी गांव में 21 सोलर लाइटों की बैटरी और कुछ प्लेटें हटाने से तीन माह से प्रकाश व्यवस्था प्रभावित है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन शर्मा ने ग्राम पंचायत सचिव पर नए उपकरण लगाने के नाम पर सामग्री हटवाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच और गांव में रोशनी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब छह साल पहले 21 सोलर लाइटें लगाई गई थीं। आरोप है कि तीन माह पहले ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका यादव ने नई बैटरी और प्लेटें लगवाने की बात कहकर इनके उपकरण हटवा लिए थे। हालांकि, अब तक नई सामग्री नहीं लगाई गई है। इसके चलते रात में गलियों से गुजरने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगी कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब बताई जा रही हैं।




सचिव ने आरोपों को बताया निराधार

कासगंज। ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह गांव में करीब साढ़े तीन साल से सचिव हैं और उनके कार्यकाल में यह सोलर लाइटें नहीं लगाई गई थीं। उन्होंने माना कि गांव में कुछ स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिन्हें जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन




उपकरणों को बदलने की मांग अधूरी

कासगंज। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन शर्मा का कहना है कि गांव में दो तरह की लाइटें लगी हैं। सोलर लाइटों की बैटरी और प्लेटें बदलने के नाम पर हटवाई गई थीं, लेकिन अब तक नई सामग्री नहीं लगी। वहीं ग्रामीण राजकुमार लोधी ने बताया कि गांव में रात को अंधेरा रहता है। उन्होंने भी खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन



अभी तक इस तरह का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि लिखित शिकायत या मामला संज्ञान में आता है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
- चरन सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें