फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाएं, बिजली बिल कम करें

विज्ञापन
फोटो09गांव फरौली में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देते नोडल अ​धिकारी आ
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के गांव फरौली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी आरती चौधरी एवं ब्लॉक के पीएम सूर्य घर योजना के नोडल आशुतोष शर्मा ने कहा कि लोग सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाएं और अपने विद्युत बिल को कम करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अच्छी सफलता मिल रही है। यह योजना दीर्घकालिक योजना है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे अनुदान के बारे में भी बताया। उन्होंने रोजगार सृजन व प्रदेश सरकार की हरित नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा की योजना हरित नीति के अंतर्गत ही लागू की गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने भी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि लोग अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं और आर्थिक बचत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें