फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: अब 6 जनवरी को होगा सूची का अनंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कराए गए सर्वे के बाद जारी होने वाली अनंतिम सूची के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब अनंतिम सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभाओं की मतदाता सूची में कुल 10,57,916 मतदाताओं के नाम का सर्वे किया गया। इसमें 1,72,272 मतदाताओं के नाम मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या लापता पाए गए। उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया। शेष 7,86,815 मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। इन मतदाताओं के 2003 की सूची के आधार पर पते, पहचान और अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बावजूद 98,647 मतदाताओं या उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी के नाम सूची में न मिलने के कारण मैपिंग नहीं हो सकी।
मतदाता सूची का अनंतिम संस्करण 31 दिसंबर को जारी किया जाना था, लेकिन अभी सूची जारी करने के लिए तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट का कार्य पूरा नहीं हो सका है। सूची जारी करने के लिए आयोग से नया कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन


मतदाता सूची जारी करने का नया कार्यक्रम
-मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन -6 जनवरी 2026
-दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 06जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक
-नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई सत्यापन) गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निपटान 6 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक
-स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना -3 मार्च 2026-
अंतिम प्रकाशन - 6 फरवरी 2026

वर्जन
एसआईआर के तहत कराए गए सर्वे कार्य के बाद मतदाता सूची प्रकाशन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के तहत सूची प्रकाशित की जाएगी।- दिग्विजय सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन


रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें