फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्लास्टिक के प्रदूषण से निजात पाएंगे गांवों के तालाब

विज्ञापन
फोटो07गंजडुंडवारा के गनेशपुर में तालाब से पॉलीथीन एकत्रित करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 100 तालाबों को अब केवल जल संचयन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बनाया जाएगा। शासन के मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत इन तालाबों को प्लास्टिक मुक्त कर उनका कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सात विकास खंडों में कुल 423 ग्राम पंचायतें हैं। कई ग्राम पंचायतों में तालाब सालों से प्लास्टिक कचरे और गंदे पानी की समस्या झेल रहे हैं।
पंचायत राज विभाग ने सातों विकास खंडों में 100 तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान से तालाबों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ-साथ जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाया जाएगा। पहले चरण में सात तालाबों का चयन किया गया है। इसके बाद 93 ग्राम पंचायतों में तालाबों का निरीक्षण कर उनका चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें