फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में जीते चार स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो13ओलंपियाड में उत्कर्ष्ट कर हर्ष व्यक्त करते ज्ञानोदय विद्यालय के विद्यार्थी।स्रोत:संस्था
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कैनाल रोड स्थित ज्ञानोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नाम रोशन किया। विश्वस्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह ओलंपियाड दुनिया भर के 70 से अधिक देशों में आयोजित होने वाली सबसे प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इसमें पहली ही बार में स्वर्ण पदक प्राप्त करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग को दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित कुमार मिश्र ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय उत्तर प्रदेश में पहली और दूसरी रैंक हासिल कर चुका है। विद्यालय ने लगातार नवोदय, विद्याज्ञान, अटल आवासीय और सैनिक स्कूल जैसी परीक्षाओं में स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इस सफलता पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व बीआरसी जगदीश चंद्र मिश्र, नीरज मिश्र, संजीव चौहान, पवन शाक्य, आशीष रतन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें