फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बारिश के बाद चार दिन राहत के आसार, अभी सक्रिय रहेगा मानसून

विज्ञापन
फोटो06कासगंज में ​बारिश के बाद बिलराम गेट बाजार में सड़क पर भरा बरसात का पानी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुधवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली है, साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले में अगले चार दिनों तक आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस अवधि में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। गरज-चमक, आंधी-तूफान और तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यह तापमान सामान्य से कम रहेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। वातावरण में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 74 से 88 फीसदी और न्यूनतम 52 से 61 फीसदी के बीच रह सकती है। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व रहने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 3 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति सामान्य से 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक होने की संभावना है। मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आकाश ने किसानों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखें। धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई इसी के अनुसार करें। यह समय फसलों के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें