फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भट्ठा श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मनौना के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले श्रमिक का शव कमरे में मिला। भट्ठा श्रमिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


सिकंदरपुर मनौना के भट्ठे पर श्रमिक दिलीप 27 काम करता था। भट्ठा श्रमिक की पत्नी कुछ समय पूर्व मायके चली गई थी। दोनों में मन मुटाव चल रहा था। वह अकेला ही भट्ठे पर रह रहा था। रविवार दोपहर के समय उसका शव चारपाई पर मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रमिक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रमिक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पटियाली पुलिस के कोतवाली निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें