मोहनपुरा। सोमवार से चार दिनों तक मोहनपुरा की मटर मंडी बंद रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार की मटर की खरीद फरोख्त नहीं की जाएगी। मंडी संचालन समिति अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से किसानों को मंडी बंद रहने की सूचना लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित कराई गई। दूर दराज तक सभी किसानों को सूचित करने के उद्देश्य से लगातार प्रचार कराया गया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मोहनपुरा के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि होली के त्योहार के कारण व्यापारियों ने सामूहिक निर्णय लिया है। होली के बाद बृहस्पतिवार को कस्बा में परंपरागत विशाल मेला लगेगा। मेले में व्यवस्थाओं के सुचारू रखने के उद्देश्य से 5 मार्च तक मंडी बंद रखी जाएगी। शुक्रवार से मंडी में खरीद दोबारा सुचारू की जाएगी। सभी किसान बृहस्पतिवार तक मटर बिक्री के लिए न लेकर आएं।