फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: श्मशान घाट के पास खेत में पड़ा मिला महिला का शव

विज्ञापन
फोटो15ढोलना के गांव तबालपुर में महिला की मौत के बारे में जानकारी करते एसपी ओम प्रकाश सिंह ।सं
विज्ञापन
ढोलना। गांव तबालपुर में शनिवार सुबह श्मशान घाट के पास खेत में महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को फेंक जाने की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंच कर महिला की मौत के बारे में जानकारी की। महिला की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। गांव तबालपुर में शनिवार की सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने श्मशान घाट के निकट खेत में महिला शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मृतका की पहचान गांव की रहने वाली जसोदा (26 ) पत्नी अनमोल के रूप में हुई है। शव गांव के हाकिम सिंह यादव के खेत में मिला। शव का आधा हिस्सा पतेल (घास-फूस) से ढका हुआ था, जो मामले को संदिग्ध बना रहा है। किसी ने फोन कर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिला की मौत के बारे में लोगों से पूछताछ की और मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी ओम प्रकाश सिंह व सदर सीओ ने मौके पर पहुंचकर महिला की मौत के बारे में परिजन से पूछताछ की। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


चार साल पहले की थी लव मैरिज
कासगंज। जसोदा ने करीब 4 वर्ष पूर्व अनमोल के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है। इनमे एक बेटा तीन वर्ष और बेटी डेढ़ वर्ष की है। पुलिस ने महिला की मौत की सूचना मायके पक्ष को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें