फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एक दिन खुलने के बाद फिर बंद हुए विद्यालय, 24 जून तक बढ़ा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन सभी विद्यालयों में अब 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। नियमित पठन-पाठन 25 जून 2026 से शुरू होगा।
विज्ञापन

पहले ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक निर्धारित था। 16 जून को स्कूल खोले गए लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। भीषण गर्मी और लू के चलते स्थिति को देखते हुए अवकाश अवधि बढ़ाई गई है। आदेश में कहा गया है कि 21 जून को सभी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसमें शिक्षक और छात्र-छात्राएं सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। 22 से 24 जून तक शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अन्य कर्मचारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहना होगा। उन्हें स्कूल की तैयारी पूरी करनी होगी, जिसमें पाठ योजना, मध्याह्न भोजन और साफ-सफाई शामिल है। इसका उद्देश्य 25 जून से पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू करना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। शैक्षिक सत्र में न्यूनतम 220 कार्य दिवस सुनिश्चित करने और आरटीई एक्ट का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें