फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी : रात में भी नहीं मिल रही राहत, पारा 42 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बढ़ते तापमान ने रातों की राहत भी छीन ली है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पिछले छह दिनों में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है। इससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी और उसम का सामना करना पड़ रहा है। 14 जून को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 19 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी दिखाई देने लगी हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात के तापमान में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। सामान्य तौर पर रात में तापमान गिरने से लोगों को राहत मिलती है। लेकिन इस बार न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को धूप में निकलते समय सिर ढकने, पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें