फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सेहत पर भारी गर्मी, बुखार-सांस और डायरिया के मामले बढ़े

विज्ञापन
फोटो06जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिख रहा है। बुधवार को कासगंज जिला अस्पताल में करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। सांस लेने में दिक्कत और बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
अस्पताल खुलते ही पर्चा काउंटर, दवा वितरण कक्ष और चिकित्सक कक्षों पर लंबी कतारें देखी गईं।
चिकित्सकों के अनुसार, गर्मी और बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बुखार, खांसी, जुकाम और डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी में पर्याप्त पानी पिएं। धूप में निकलने से बचें और हल्का व ताजा भोजन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें