फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेनों पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं, गांवों में जीआरपी की मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ट्रेनों पर पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जीआरपी टीम ने अहरौली गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकने और रेलवे ट्रैक पर अवरोध पैदा करने से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है और रेल परिचालन प्रभावित होता है। उन्होंने ग्रामीणों को रेलवे अधिनियम की धारा 152 और 153 के तहत होने वाली सजा और कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बच्चों को इस तरह की हरकतों से दूर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल जीआरपी को दें। बेहतर समन्वय के लिए पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं।



त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी-आरपीएफ सतर्क

कासगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए जीआरपी, आरपीएफ और स्टेशन प्रशासन ने संयुक्त रूप से सतर्कता बढ़ाने की तैयारी की है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर तीनों विभागों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें रेल मित्रों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल, आरपीएफ प्रभारी नरेश मीणा और स्टेशन अधीक्षक नरेश कुमार कुशवाह मौजूद रहे। अधिकारियों ने रेल मित्रों और वेंडरों से त्योहारों के दौरान स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें